फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई: स्कूली बस में घुसकर छात्रों को पीटा, धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा रोड पर सोमवार की सुबह स्कूली बस को रोककर बाइक सवार छह से अधिक मनबढ़ युवकों ने पांच छात्रों को जमकर मारापीटा। विरोध करने पर चालक व सहयोगी को भी धमकी दी। हालांकि इस दौरान वहां से पुलिस के वाहन भी गुजरे, लेकिन हमलावर युवक उत्पात मचाते हुए सभी को धमकाते रहे।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के फुलवरिया स्थित न्यू एंजिल्स के छात्र व छात्राओं को लेकर सोमवार की सुबह स्कूली बस शहर से कालेज की ओर जा रही थी। विकास भवन से आगे बढ़ने पर तीन बाइक पर सवार छह युवकों ने बस को रोकने के लिए अपनी बाइक खड़ी कर दी। बस रुकते ही सभी बस में चढ़ गए। दबंगई दिखाते हुए पांच छात्रों को मारने पीटने लगे। चालक व उसके सहयोगी ने विरोध किया तो वे धमकाने लगे।
घटना के दौरान छात्र व छात्राएं सहम गए। करीब चार मिनट तक मारपीट व धमकाने के बाद आरोपी बाइक लेकर चले गए। कालेज पहुंचने पर चालक ने मामले की जानकारी प्रधानाचार्य को दी। जिसके बाद कालेज प्रशासन की ओर से छानबीन करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगरानी के लिए मंगलवार से पुलिसकर्मी लगातार रूट पर गस्त करेंगे। कॉलेज प्रशासन की ओर से डरे पांच छात्रों को परिजनों के साथ घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें