फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तेज धमाके के साथ फटा सिलिंडर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरे गड़ेरियान में तेज धमाके के साथ सिलिंडर फटने से अफरातफरी मच गई। विस्फोट के कारण रसोई घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। आग की लपटों से झुलसी महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




पूरे गड़ेरियान निवासी राजू पाल सब्जी विक्रेता है। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे राजू की पत्नी रेनू देवी (36) टिनशेड के रसोई घर में भगोने पर चावल बना रही थी। परिजन घर के बाहर मौजूद थे। अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट होने से रसोई घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके की आवाज सुन परिजनों के होश उड़ गए।
घर के बाहर लोगों में चीख पुकार मच गई। रसोई घर से निकल रही आग की लपटों ने दीवार के पीछे रखे पराली को भी अपने आगोश में ले लिया। आग की लपटें पास पड़ोस के घरों तक पहुंचना शुरू हो गईं। सूचना पर पहुंची हथिगवां पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सबमर्सिबल चालू कर घर पर पानी फेंकना शुरू किया। आग का गोला बने घर को ठंडा होने में करीब दो घंटे का समय लगा। आग ठंडी होने के बाद भी धुएं का गुबार चारों तरफ फैल गया।
विज्ञापन

कुंडा से पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने भी रेस्क्यू किया। पुलिस कर्मियों ने आग से गंभीर रूप से झुलसी महिला शव का बाहर निकालकर सीएचसी पर सूचना दी। एंबुलेंस से पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि महिला रसोई घर में चावल बना रही थी। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त भगोना बरामद किया गया है। जिसमें अधपका चावल मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इनसेट-



गैस रिसाव से फटा सिलिंडर
पुलिस के अनुसार सिलिंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। टिनशेड से बना रसोई घर गर्मी के चलते आग उगल रहा था। रिसाव से जमा हुई गैस चिंगारी के संपर्क में आने के चलते अत्यधिक दबाव बनाई, इससे सिलिंडर फट गया।
इनसेट-
सिलिंडर में गड़बड़ी पर उठ रहे सवाल
इन दिनों घरेलू और कामर्शियल गैस सिलिंडर को लेकर मारामारी मची है। गैस गोदाम से सिलिंडर मिलने पर उपभोक्ता राहत की सांस ले रहे हैं। सिलिंडर की किल्लत का फायदा उठाकर हॉकर भी मनमाने दाम पर सिलिंडर की बिक्री कर रहे। ग्रामीणों में चर्चा है कि अक्सर हॉकर से आपूर्ति किए जाने वाले सिलिंडरों के रबर ट्यूब में खराबी रहती है। रेगुलेटर लगाने पर गैस का रिसाव शुरू हो जाता है। डीएसओ अनुभव त्रिवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें