फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Fri, 16 Jun 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहे अमृतलाल पटेल, 50 को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के रायपुर समसपुर निवासी अमृत लाल पटेल ने घर के करीब ही चाय पान की दुकान खोल रखी थी। वह बुधवार की रात अपने दोस्त पूर्व प्रधान पप्पू लाल पाल के घर आयोजित धार्मिक आयोजन में शामिल होने गया था। रात 11 बजे साइकिल से घर लौट रहा था।
कालाकांकर-लालगंज अझारा मार्ग पर लालाबाजार के करीब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। रात में उस पर किसी की नजर नहीं पड़ी। अधिक खून बहने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अमृत लाल के परिवार में उसकी पत्नी गुलाब कली के अलावा दो बेटे विनोद कुमार तथा प्रदीप कुमार और एक बेटी ललिता देवी है।
विज्ञापन



ट्रेन की चपेट में आने से छात्र घायल
कुंडा के राजी का पुरवा मझिलगांव निवासी आलोक कुमार गौतम (19) बुधवार को एमटीएस की परीक्षा देने कानपुर गया था। बृहस्पतिवार को कानपुर प्रयागराज इंटरसिटी ट्रेन से घर लौटते वक्त जैसे ही ट्रेन उन्नाव के आगे बीघापुर पहुंची। अचानक वह ट्रेन से नीचे गिर कर घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मां श्यामा देवी, बहन अंजू देवी रोने बिलखने लगे। परिजन कानपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें