जिला कारागार में हत्या की साजिश रचने के आरोप में निरुद्ध बंदी उमेश सिंह की मौत के बाद अब परिजनों को उसके भाई की चिंता सताने लगी है। प्रशासन को भेजे पत्र में उसकी जेल बदलने व पैरोल की मांग की है।
बाघराय के कोड़राजीत निवासी राजेश सिंह की हत्या की साजिश के आरोपी उमेश सिंह की मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद भाई आनंद सिंह ने जेल प्रशासन पर विरोधियों से मिलकर साजिश कर हत्या कराने का आरोप लगाया था।
जेल में बंद उमेश के भाई रोहित को लेकर अब परिवार के लोग चिंतित हैं। उसकी जेल बदलने के लिए जिला प्रशासन को पत्र देते हुए आशंका जताई है कि रोहित को जेल में खतरा है। इसलिए उसे दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया जाए।
उमेश की तेरहवीं पर उसका पैरोल भी मांगा है। जेल अधीक्षक रमाकांत दोहरे ने कहा कि बंदी उमेश की मौत की जांच होने पर गठित टीम को जरूरी साक्ष्य दिए जाएंगे। अभी उनके पास रोहित से संबंधित कोई पत्र नहीं मिला है।
सब्जी विक्रेता के हत्यारोपी नहीं लगे हाथ
नगर कोतवाली के भंगवा कीना का पुरवा निवासी सब्जी विक्रेता अनिल साहू के हत्यारोपी फरार हैं। महिला आरोपी संगीता वर्मा को जेल भेजने के बाद पुलिस अब पांच फरार आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। गिरफ्तारी न होने पर परिजनों में आक्रोश है।