फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए मतदाता सूची से 81 हजार फर्जी नाम

Fri, 21 Oct 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन
 जिले की मतदाता सूची से 81 हजार फर्जी नाम हटा दिए गए हैं। डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने इस बात का दावा करते हुए कहा कि 25 हजार नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है। अन्य लगभग सवा दो लाख फर्जी नामों को हटाने के लिए बीएलओ को निर्देशित किया गया है। दावे और आपत्तियां दाखिल करने के लिए अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. आदर्श सिंह और सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें बताया कि नए वोटर बनाने और फर्जी नामों को सूची से हटाने का अंतिम चरण 22 और 23 अक्तूबर को चलेगा। इन दोनों दिवसों में बीएलओ बूथ पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मौजूूद रहेंगे। एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष के होने वाले युवक-युवती मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अफसरों ने जागरूकता अभियान के अंतिम चरण में 14,793 दिव्यांगों को भी मतदाता बनाने की बात कही। बताया कि जिले में 17,000 दिव्यांग हैं। इनमें से 2207 ही मतदाता हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि अगर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए बीएलओ के पास फार्म नहीं है, तो वह छाया प्रति भरकर जमा कर सकता है। उन्होंने 22 और 23 अक्तूबर को चलने वाले अभियान में एएनएम, कोटेदार, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, सुपरवाइजर, शिक्षक, शिक्षामित्र सभी से सहयोग की अपेक्षा की है। इस मौके पर एडीएम सोमदत्त मौर्य, डीआईओएस डॉ. ब्रजेश मिश्र, बीएसए बीएन  सिंह और समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें