फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर बंदकर तीन घंटे तक ग्राहकों ने किया हंगामा

Sat, 19 Nov 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन
तीन दिन से लगातार बिना पैसे के लौट रहे उपभोक्ताओं ने शनिवार को बैंक गेट पर ताला जड़कर तीन घंटे तक बैंक कर्मियों को बंधक बनाए रखा। उपभोक्ताओं के आक्रोश के सामने पुलिस भी मौन रही। कैाश आने के बाद उपभेाक्ता शांत हुए।
विज्ञापन


कस्बे के बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में तीन दिनों से लगातार पैसा न मिलने से नाराज ग्राहकों ने शनिवार को बैंक गेट पर ताला बन्द करके कर्मियों को बंधक बना लिया। ग्राहकों ने बैंक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परशुरामपुर निवासी राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, रस्तीपुर के राजू गुप्ता, भटपुरवा के संजय मिश्र, पूरेगोलिया के इस्तखार, संजय सिंह, सुनील गुप्ता सहित लोगों का आरोप है कि सुबह से ही लाइन में खड़े रहने के बाद भी काउंटर पहुंचने पर कैश न होने की बात बताकर लौटा दिया जाता है। ग्राहकों ने आरोप लगाया कि मैनेजर अपने चहेतों को मनमानी रकम दे रहे हैं। घंटों बंद जब गेट नहीं खुला तो बैंक कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी उपभेक्ताओं के गुस्से के आगे बेबस दिखी। ग्राहकों का कहना था कि आज बिना कैश लिए नहीं जाएंगे। जब मुख्यालय से कैश वैन आई तब जाकर मामला शांत हुआ। फिलहाल कस्बे की बैंकों में कर्मियों द्वारा यह खेल खूब हो रहा है। स्टेट बैंक में भी कर्मियों की मनमानी ग्राहकों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।

महिला ने बैंक में जड़ा ताला, ढाई घंटे बंधक बने रहे कर्मचारी
शादी कार्ड दिखाने पर भले ही ढाई लाख रुपये एक खाते से निकलने के लिए आदेश आ गया हो, मगर विहार बाजार के बड़ाज्ञैदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के कर्मचारी दस हजार रुपये भी देने को तैयार नहीं हैं। इससे शनिवार को लोग भड़क गए। चर्चा होने लगी कि बैंक कर्मचारी अपने करीबियों को पैसा शाम को बांटते हैं। इससे गुस्साई एक महिला ने बैंक में ताला जड़ दिया। उधर बीओबी बैंक में ग्राहकों की सुबह से लंबी भीड़ लगी रही। इससे  लोग परेशान दिखे। विहार बाजार में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में शनिवार को गुस्साए लोगों ने ताला बंद कर दिया। इसकी खबर पुलिस को दी गई, मगर पुलिस शाम पांच बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें