फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजरी, आल्हा और नृत्य से जगाई संस्कृति की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
अजगरा महोत्सव के दूसरे दिन यक्ष-युधिष्ठिर संवादस्थल पर कलाकारों ने कजरी, आल्हा, पारंपरिक गीत व नृत्य कर बेल्हा की संस्कृति की अलख जगाई। इसके मायने बताए। नुक्कड़ नाटक व गीत से कलाकारों ने समाज की विसंगतियों पर चोट किया।
विज्ञापन

लोगों को भेदभाव मिटाने के प्रति प्रेरित किया।
महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को भी दिनभर रंगारंग कार्यक्रम का दौर चला। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जगह- जगह मंच बनाए गए थे।
नेहरू युवा केंद्र के कलाकारों ने सुबह 10 बजे कार्यक्रम की प्रस्तुति शुरू की। बालिकाओं ने कजरी व पारंपरिक गीत से बेल्हा की संस्कृति के मायने समझाए तो वहीं विसंगतियों पर चोट की। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया। कल्लू निराला ने दोपहर बाद बिरहा की तान छेड़ी तो लोगों की भीड़ पंडाल में जुट गई।
उन्होंने देश भक्ति, आजादी की लड़ाई, बेल्हा की सांस्कृतिक विरासत के महत्व बिरहा की प्रस्तुति कर बताए। कलाकार फौजदार सिंह ने आल्हा से लोगों को झुमाया। उन्होंने बेटा-बेटी में भेदभाव न करने सीख दी। देर शाम तक कार्यक्रम चलता रहा।
विज्ञापन

बच्चों ने शहीदों को किया नमन
कटरागुलाब सिंह स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने गीत के माध्यम से शहीदों को नमन किया। संयुक्त गीत व नृत्य का कार्यक्रम देख लोग भावुक हो उठे। पंडाल में वंदेमातरम के नारे गूंजने लगे।
मौत का कुआं देख हुए रोमांचित, झूले से की आसमान की सैर
अजगरा स्थित यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल पर आयोजित तीन दिवसीय अजगरा महोत्सव के दूसरे दिन लोगों की भारी भीड़ रही। मेले में रौनक दिखी। मौत का कुआ का कुआं देख लोग जहां रोमांचित हुए तो वहीं झूले, मिक्की माउस और ट्रेन का बच्चों ने लुत्फ उठाया। लोगों ने जमकर खरीदारी की। देर रात तक मेले में रौनक छायी रही।
अजगरा महोत्सव के पहले दिन मंगलवार को औपचारिक शुरुआत हो पाई थी। दूसरे दिन बुधवार को सुबह से ही मेले में गजब की रंगत दिखी। यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल पर आयोजित मेले में लोगों को भारी भीड़ दिखी। गैरजनपद के साथ ही स्थानीय लोगों ने मेले में का आनंद उठाया। महिलाओं एवं पुरुषों के साथ ही बच्चों एवं युवाओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें