फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा बहनों के लिए रही परेशानी भरी, बसों के इंतजार में गुजरा वक्त

विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर बस में बैठने के लिए यात्रियों की लगी भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर शुक्रवार को बसों से मुफ्त सफर करने के लिए महिलाओं का रेला लगा रहा। इस कदर भीड़ उमड़ी कि रोडवेज डिपो में बसें कम पड़ गईं। महिलाओं को बसों के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

परिवहन निगम की कई बसें डिपो में खड़ी रहीं। खराबी के कारण उन्हें सड़कों पर दौड़ाया नहीं जा सका। ज्यादातर अनुबंधित बसें नियमित रूटों पर भेजी जा रही थीं। निगम की 59 में से 20 बसें खराब पड़ी थीं।
आठ बसों को दिल्ली और दस को लखनऊ रूट पर भेज दिया गया। पांच बसों को सुलतानपुर और फैजाबाद के लिए संचालित किया गया। सिर्फ चार बसें ही ग्रामीण इलाकों में भेजी गईं। अन्य बसों को प्रयागराज मार्ग पर दौड़ाया जा रहा था।
विज्ञापन

अनुबंधित बसें होने के बाद भी डिपो में बसें कम पड़ जा रही थीं। आते ही बसों में सवारियां भर जा रही थीं। इससे महिलाओं को काफी दिक्कत हुई।
डिपो में उपलब्ध सभी बसों को संचालित किया गया। रक्षाबंधन पर भीड़ ज्यादा हो गई थी। दस से 15 मिनट के भीतर बसें संचालित की जा रही थीं। पीके कटिहार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें