फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की जेब से ले उड़े 35 हजार

Tue, 28 Mar 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे युवक पर पाउडर छिड़क कर जेब से करीब 35 हजार रुपये निकाल ले गए। जब तक वह कुछ समझ पाता वह लोग पैसा लेकर भाग चुके थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रायबरेली जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र पूरनखोड़ा निवासी बृजेंद्र रावत पुत्र रामेश्वर बख्श की मां का खाता आलापुर स्थित बैंक आफ बड़ौदा में है। बृजेंद्र अपनी मां के खाते से चेक से 35 हजार रुपये निकालने मंगलवार को बैंक आया था। पैसे निकालने के बाद वह लौटने लगा तो बैंक से निकलने के साथ ही दो लोग पीछा करने लगे। हाल चाल पूछने के साथ ही एक ने उसके सामने रूमाल झटक दिया। इसके चलते उसे चक्कर आ गया। इस दौरान दोनों ने उसकी जेब से पैसे निकाल लिए। जब तक वह संभल पाता दोनों पैसे लेकर भाग चुके थे। संभलने के बाद उसने बैंक में इसकी जानकारी दी लेकिन कोई बात नहीं बनी। बाद में उसने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें