फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर कातिलाना हमला, फायरिंग

Sun, 05 Mar 2017 12:08 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
वर्चस्व को लेकर तीन दिन पहले हुए विवाद ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। डेरवा बाजार में एक युवक को बाइक से आए लोगों ने लाठी-डंडे से जमकर पीटा। आरोप है कि उसे गोली मारने का प्रयास किया गया, लेकिन गिर जाने से उसकी जान बच गई। आसपास के लोगों के दौडने पर हमलावर तमंचे से हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना से आक्रोशित व्यवसायी दुकानें बंदकर सडक़ों पर आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। बाद में एसडीएम कुंडा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद युवक के पिता ने तहरीर देकर तीन ज्ञात व 10 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन



जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार निवासी डा.असलम रहीमी प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। शनिवार दोपहर में 12 बजे उनका बेटा जीशान अंसारी (35) अपनी जीप से बाजार के ही छोडऱ नाई के यहां बाल कटवाने गया था। उसके जीप से उतरते ही घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने लाठी, डंडे व सरिया से पीटना शुरू कर दिया। जीशान किसी तरह से उनकी पकड़ से छूटकर भागा तो उन लोगों ने उस पर फायर झोंक दिया। हालांकि नीचे गिरने के कारण उसे गोली नहीं लगी। मारपीट होते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और आगे बढ़े तो हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए बाइकों से भाग निकले। घटना की जानकारी होते ही आसपास के दुकानदार दुकानें बंदकर मौके की तरफ भागे। उधर परिजन भी जानकारी पर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई लेकिन वह थोड़ी देरी से पहुंची। इसके चलते दुकानदारों का आक्रोश और बढ़ गया और मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों ने बहस करनी शुरू कर दी। यही नहीं पुलिस से लोगों की झड़प भी हो गई। मौके की नजाकत को देखते हुए एसओ ने तुरंत आरोपियों के घरों पर छापेमारी की। उधर घटना स्थल पर एसडीएम पंकज वर्मा भी पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। बाजार में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से हडक़ंप का माहौल रहा। युवक के पिता डा.असलम रहीमी ने तहरीर देकर हसीम, तौसीन निवासी बेलाही सरायखानदेव और इरफान खां निवासी कुटिलिया जेठवारा समेत 10 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।


 विवाद की शुरुआत एक मार्च को ही हो गई थी। बाजार के बगल में ही रात में वॉलीबाल प्रतियोगिता चल रही थी। जिसमें कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया था। यही नहीं कुछ लोगों ने डा.असलम रहीमी के घर पहुंचकर तोडफ़ोड़ और मारपीट भी की थी। इसकी तहरीर थाने में दी गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने से दबंगों ने फिर हमला कर दिया। एक मार्च को रात में खेल के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलियां तड़तड़ाने तक पहुंच गया। वहां जीशान से ही मारपीट हुई थी। हालांकि उस तरफ के भी आरोपियों का कहना था कि जीशान सहित अन्य लोगों ने पहले मारपीट शुरू की थी। इसके चलते दूसरे पक्ष के आरोपी जीशान के घर मारपीट करने पहुंच गए थे। हालांकि इस मामले में जीशान की ही तरफ से तहरीर दी गई थी। शनिवार को इस कहानी को दोहरा दिया गया। हालांकि इस घटना के बाद पूरे बाजार में सडक़ पर लोग ही लोग नजर आ रहे थे। यही नहीं दिन दहाड़े गोली चलने की बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। लोगों का मानना है कि अगर इसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की होती तो शायद इस तरह की घटना वह लोग दोबारा करने से कतराते। फिलहाल इस तरह की घटना के बढने के भी संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें