फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 08 Apr 2018 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मौसी के घर रहने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कोलबजरडीह गांव के करीब महुअरिया बाग में उसका शव औंधे मुंह पड़ा मिला। इसकी जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के दौरान घटनास्थल से मिला तमंचा व मृतक की जेब से मिले तीन कारतूस व कुछ रुपये कब्जे में ले लिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी पूर्वी और सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुर निवासी जगन्नाथ प्रजापति अपने परिवार के साथ मुंबई में रहता है। एक माह पहले मुंबई से उसका छोटा बेटा रंजीत प्रजापति (25) घर आया। वह अपने घर न जाकर मौसी अलबेला पत्नी लहुरी निवासी उसरहन का पुरवा अधारपुर के घर जाकर रुक गया। शनिवार की शाम रंजीत बाइक लेकर गौरबारी बाजार जाने की बात कहते हुए निकला। काफी रात तक वह घर नहीं लौटा। जिससे परिजनों को चिंता हुई।

रविवार की सुबह कोलबजरडीह अवर्थीपुर महुअरिया बाग सुनसान स्थल के करीब एक बाइक लोगों ने लावारिस देखी। तभी लोगों की नजर कुछ दूरी पर सरपतों के झुरमुटों पर पड़ी तो वे दंग रह गए। एक युवक का शव औंधे मुंह पड़ा था। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। कुछ देर में लहुरी परिवार के साथ पहुंचा। शव देखते ही वह बिलखने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल के पास से मिले 315 बोर का तमंचा, जेब से मिला तीन कारतूस और मोबाइल कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह व सीओ सिटी रमेशचंद्र मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसओ अंतू ने बताया कि हो सकता है मृतक ने खुदकुशी की हो। फिलहाल आशनाई के अलावा हर बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

परिजनों के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार
बेटे रंजीत की गोली मारकर हत्या की खबर मिलने पर जगन्नाथ प्रजापति का पूरा परिवार स्तब्ध है। वे लोग अपने जिगर के टुकड़े का आखिरी दीद करने के लिए मुंबई से चल पड़े हैं। माता पिता व भाइयों के आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

तमंचे की पुलिस कराएगी बैलेस्टिक जांच
अंतू थाना क्षेत्र के उसरहन का पुरवा अधारपुर निवासी लहुरी के घर रहने वाले रंजीत प्रजापति के शरीर में मिली बुलेट व बरामद तमंचे के खोखे की बैलेस्टिक जांच होगी। एएसपी के निर्देश पर अंतू पुलिस ने इस कार्रवाई पर अमल भी शुरू कर दिया है। बरामद तमंचे में खोखा फंसा हुआ था। जबकि उसकी जेब में तीन कारतूस पड़े मिले।

मोबाइल से गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुटी पुलिस
मौसी के घर रहने वाले युवक की मौत की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुटी अंतू पुलिस मोबाइल से राज खोलने की तैयारी में है। इसके लिए क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस घटना आशनाई को लेकर हत्या व आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर सुराग लगा रही है।

कंधई थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुर निवासी जगन्नाथ प्रजापति का बेटा रंजीत प्रजापति एक माह पहले मुंबई से लौटने पर मौसी अलबेला के घर जाकर रहने लगा। वह बाइक लेकर रिश्तेदारी घूमने जाता था। चूंकि रंजीत मुंबई में किसी कंपनी में प्राइवेट काम करता था। परिवार के लोग भी मुंबई में ही रहते थे। जब वह मुंबई से आता तो मौसी के घर आकर ही रुकता था। रविवार की सुबह रंजीत की लाश देखते ही मौसी अलबेला बेहोश हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन शुरू करते हुए घटनास्थल से मिले सामानों को कब्जे में लेने से पहले वीडियोग्राफी भी कराई। अंतू एसओ पान सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना आशनाई से जुड़ी लग रही है। मृतक के मोबाइल को खंगाला जा रहा है। जिन लोगों से उसकी बातचीत हुई है। उन लोगों से पूछताछ होगी। हत्या करने वाले एक गोली न मारते। हो सकता है धोखा मिलने पर रंजीत ने ऐसा कदम उठाया हो। फिलहाल हत्या व आत्महत्या को आधार मानकर छानबीन की जा रही है।

मजदूरी को लेकर दो पक्षों में मारपीट
निर्माणाधीन मकान का काम कर रहे मजदूरों को मजदूरी देने के मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमे दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर निवासी संदीप पाल (35) के घर में काम लगा है। पड़ोसी विवेक त्रिपाठी (28) के मकान का निर्माण हो रहा है। रविवार की सुबह मजदूरों को मजदूरी देने की बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। डंडे व शटरिंग की पटरी से एक दूसरे पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर झगड़ा समाप्त कराया। मारपीट में संदीप पाल व उसकी गर्भवती पत्नी रेखा पाल (32) और दूसरे पक्ष से विवेक त्रिपाठी , उसकी मां अनारा देवी (58) , बहन सुधा (32) को चोटें आईं। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें