फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Mon, 26 Feb 2018 10:57 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के समापुर पूरे कैथन निवासी मो. सलमान (25) पुत्र वशीर रविवार को बाइक से चचेरे भाई महरूफ (12) पुत्र जकरुल्ला के साथ बाइक से लालगंज आ रहा था। संगम तिराहे के समीप सामने से आ रहे अज्ञात बाइक सवार की टक्कर में दोनों सडक़ पर बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए थे। सलमान की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार नही हुआ तो उसे इलाज के लिए इलाहाबाद की एसआरएन अस्पताल भेजा गया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने सलमान को मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें