फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे के अपमान की फोटो वायरल, मची खलबली

Mon, 26 Feb 2018 10:57 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तिरंगे का अपनाम करते और पाकिस्तानी झंडा लहराते तीन युवकों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खलबली मची हुई है। तस्वरी देखने के बाद इनमें से रामापुर के एक युवक को पुलिस ने चिह्नित कर उसके घर पर छापा मारा लेकिन वह हाथ नहीं लगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि कंप्यूटर पर फोटो फर्जी तरीके से तैयार कराकर वायरल की गई लगती है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के पास फोटो भेजी गई है। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


 रामापुर बाजार के कुछ लोगों ने आपत्तिजनक तस्वीर देखने के बाद पुलिस से शिकायत की। अफसरों तक मामला पहुंचते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। फतनपुर पुलिस का दावा है कि तस्वीर में दिख रहे एक युवक की शिनाख्त कर ली गई है। वह रामापुर बाजार का रहने वाला है। पुलिस उसे ढूंढते हुए घर पहुंची, लेकिन वह मौजूद नहीं था। इस पर बाजार के लोगों से उसके बारे में जानकारी ली गई। तस्वीर वायरल होने के बाद रामापुर बाजार के लोग भी आक्रोशित दिखे। पुलिस ने युवक के बारे में बाजार के लोगों से पूछताछ की। दूसरे युवकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाती रही। एसओ फतनपुर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। फोटो देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसे बनाया गया है। यह शरारत भी हो सकती है।

तिरंगे के अपमान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दिनभर व्हाट्सएप पर लोग कमेंट करते रहे। बाजार पहुंचकर छानबीन कर रही पुलिस की तस्वीर भी लोगों ने खींचकर व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल कर दी। इस दौरान लोग तस्वीर पर नाराजगी जताते हुए गंदी मानसिकता वाले युवकों पर अशोभनीय टिप्पणी करते रहे। लोगों का कहना है कि ऐसा कभी नहीं हुआ। हालांकि माहौल की नजाकत को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें