फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंंग में युवक की मौत

Tue, 20 Feb 2018 10:54 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़चम्पा गांव के मलखानपुर गांव में वैवाहिक समारोह में डेकोरेशन के लिए प्रतापगढ़ के एक युवक की हर्ष फायरिंग में मौत हो गई। युवक के साथी ने फायरिंग की मौत की बात छिपाते हुए घर वालों को शव सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार के लिए जब उसे स्नान कराया जाने लगा तब जाकर घर वालों को जानकारी हुई। इसके बाद हथिगवां पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल मलखानपुर होने के कारण हथिगवां पुलिस शव को लेकर मऊआइमा थाने पहुंची। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 जनपद प्रतापगढ थाना हथिगवां के महराजपुर गांव निवासी संदीप कुमार मौर्या (19) पुत्र स्व0 महरानी दीन मौर्य घर पर रहकर शादी-ब्याह के अवसर पर डेकोरेशन का काम करता था। 18 फरवरी को थाना मऊआइमा के गढचम्पा मलखानपुर गांव निवासी ललित कुमार की बेटी की शादी के कार्यक्रम में डेकोरेशन का ऑर्डर मानधाता प्रतापगढ के बंशी लाल को दिया था। शादी समारोह के दिन बंशी लाल पुरैली के  अरविंद और संदीप को लेकर वैवाहिक समारोह में पहुंच गया। शाम को बारात आने पर घराती तथा बराती दोनों पक्षों में जमकर हर्ष फायरिंग की गई। हर्ष फायरिंग के दौरान असलहे से निकली गोली अचानक संदीप मौर्य (19) को जा लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरकर तडपने लगा। घटना के बाद गांव में खलबली मची गई।

आनन-फानन गोली से घायल संदीप को उपचार के लिए मऊआइमा ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। संदीप के परिजन का आरोप है कि ठेकेदार बंशी लाल तथा अरविंद संदीप के शव को लेकर चार पहिया वाहन से लेकर घर पहुंचे और बताया कि संदीप को चक्कर आ गया था। इसी दौरान हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। गांव के लोग शव देखकर आक्रोशित हो गए। उन्होंने अरविंद को बैठा लिया। घर वाले उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी दौरान उसकी कमर में गोली धंसी हुई मिली तो वे भड़क गए।
विज्ञापन


तुरंत हथिगवां पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पूरे दिन भर हीलाहवाली होती रही। मंगलवार को थाने में भारी भीड़ पहुंची तो बताया गया कि मामला इलाहाबाद के मऊआइमा थाना क्षेत्र का है। वे शव लेकर मऊआइमा पहुंच गए। एसओ पंकज सिंह ने बताया कि भाई लवकुश की तहरीर पर हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घर वालों को गुमराह करने के आरोप में अरविंद तथा बंशी लाल के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। अरविंद से पूछताछ हो रही है।

घर में मचा हाहाकार
 महज 19 साल के संदीप मौर्या की मौत से घर में हाहाकार मचा हुआ है। वह पांच भाईयों मेें तीसरे नबंर का था। घटना के बाद मां उर्मिला देवी, बहन सविता व भाई लवकुश, लल्लन, प्रदीप स्वमित समेत परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल रहा। लाश को लेकर भाई मऊआइमा थाने में बिलखते रहे। उनका कहना था कि उनके भाई को साजिश के तहत मार दिया गया है।

शस्त्र लाइसेंस होंगे निलंबित, वीडियो से आरोपियों की खोज
एसपी गंगापार सुनील सिंह ने बताया है कि शादी में फायरिंग करने वालों की खोजबीन हो रही है। घटना जयमाल के समय हुई थी। वह वीडियो फुटेज मिल गई है। जल्द ही आरोपियों को नामजद कर उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे। हर्ष फायरिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। गंगापार के सारे थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि उन्हें जहां भी हर्ष फायरिंग की बात पता चले, वे अपने स्तर पर कार्रवाई करें।


बाघराय में भी हर्ष फायरिंग, एक गंभीर रूप से घायल
बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान निमंत्रण में शामिल होने आया रिश्तेदार घायल हो गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसे एसआरएन में भर्ती कराया है।
बाघराय थाना क्षेत्र के फूलपुर बिहार गांव में सदाशिव यादव के घर बारात आई थी। बारात में द्वारचार के समय जमकर फायरिंग हुई। इसमें मुगलपुर गांव निवासी बब्बू यादव (24) पुत्र जवाहरलाल यादव भी घरवालों की तरफ से रिश्तेदारी आया था। बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान उसे गोली लग गई। इसकी जानकारी गृहस्वामी को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना उसके घर के लोगों को दी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसे एसआरएन इलाहाबाद में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें