फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल

Fri, 18 May 2018 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के लोकइयापुर गांव के पास गुुरुवार की रात रात करीब सवा नौ बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अमेठी जनपद के तिवारीपुर गांव निवासी दुर्गेश (30) पुत्र मानिकराम अपनी मां माधुरी को बाइक से लेकर प्रतापगढ़ रिश्तेदारी में गया था। देर रात वह घर लौट रहा था। जैसे ही अंतू थाना के लोकइयापुर गांव के समीप पहुंचा कि पीछे से अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।

इससे दुर्गेश बाइक लेकर पलट गया। उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दुर्गेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें