फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की तीन फैक्ट्रियों में एक्साइज के छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ के एक्साइज विभाग की सीआईयू की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर की तीन लोहा फैक्ट्रियों अंबा, सर्वोत्तम और पारसनाथ स्टील पर एक साथ छापेमारी की। टीम ने फैक्ट्रियों का समस्त रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया। रात्रि में ही फैक्ट्रियों के अकाउंटेंट के घरों पर भी टीम पहुंची और उनसे लेन-देन संबंधित पूछताछ की। मेरठ से आई टीम को सूचना मिली थी कि यहां व्यापार अवैध रुप से हो रहा है। एक माह पूर्व ट्रेडर्स विकल्प जैन के यहां हुई एक्साइज की छापेमारी से इन छापों को जोड़कर देखा जा रहा है। बताया गया है कि विकल्प के यहां मिले रिकार्ड के आधार पर ही इन फैक्ट्रियों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। देर रात तक टीम तीनों स्थानों पर डेरा डाले हुई थी। जांच का कार्य जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें