लीलापुर (ब्यूरो)। जेठवारा थाना क्षेत्र के पर्वतपुर निवासी प्रमोद तिवारी अपनी पत्नी शारदा तिवारी (35) व बच्चों को लेकर ससुराल जा रहे थे। स्थानीय बाजार में तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी। इससे प्रमोद बाइक लेकर पलट गया। इससे बाइक पर सवार शारदा गंभीर रूप से घायल हो गई।
राहगीरों की मदद से प्रमोद ने शारदा को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। इसी तरह नगर कोतवाली के शुकुलपुर निवासी मनीष मिश्र (38) व श्रीनाथपुर निवासी धर्मेंन्द्र मिश्र (37) एमआर हैं। दोनों बाइक से सुलतानपुर जा रहे थे। गाेंड़े गांव के पास बाइक में पीछे से मैजिक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए।