फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टवेरा से भिड़ा अनियंत्रित ट्रक, युवक की मौत

Wed, 27 Jun 2018 12:05 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर के पास मंगलवार को भाई की शादी का सामान लेने जा रहे युवक की टवेरा में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एनटीपीसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मचा है।  
विज्ञापन

नवाबगंज निवासी दिलीप कुमार (35) पुत्र छेदीलाल हलवाई के भाई बच्चा की सोमवार को मानिकपुर के एक गेस्टहाउस में शादी थी। मंगलवार सुबह बारात विदा हो गई। गेस्ट हाउस में कुछ सामान बचा रह गया था। दिलीप सुबह करीब 10 बजे अपनी टवेरा से सामान लेने अकेले घर से मानिकपुर के लिए निकला। ममरखापुर के पास सामने से मोरंग लादकर आ रहे ट्रक का टायर भ्रष्ट हो गया। इससे वह अनियंत्रित होकर दिलीप की टवेरा से जा भिड़ा। हादसे में दिलीप को गंभीर चोटें आईं। उसकी गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ ही एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मानिकपुर पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर एनटीपीसी ऊंचाहार गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिलीप की मौत से शादी वाले घर में मातम छा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें