फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 23 Sep 2018 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
महेशगंज इलाके में जाली नोट बनाकर बाजार में चलाने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो-दो सौ के 52 जाली नोट, स्कैनर और स्याही बरामद की गई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। एसपी के आदेश पर शुक्रवार रात महेशगंज पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लाल रंग की बाइक से दो युवक कुंडा की तरफ जा रहे हैं। उनके पास भारी मात्रा में जाली नोट हैं। जिसे वह किसी व्यापारी के यहां पहुंचाने जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर लिया। अंजनी पुल के पास दोनों युवकों को दबोच लिया। उनके पास से पुलिस ने दो-दो सौ के 52 जाली नोट, स्कैनर मशीन, चार शीशी स्याही और दो सौ रुपये के नोट की साइज के सफेद कागज बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी लालगंज कोतवाली के कुंदन का पुरवा ढिंगवस निवासी मंजीत कुमार गौतम पुत्र रामसेवक और देवापुर अजहरा निवासी अमरपाल मौर्य पुत्र केदारनाथ हैं। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि वह नकली नोट बनाकर बाजार में खपाते हैं। अमरपाल मौर्य पहले भी नकली नोट के मामले जेल जा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें