कुंडा कोतवाली के मझिल गांव के पास ट्रक की टक्कर से गुरुवार रात बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर उसके घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। पांच दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हथिगवां थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी अनिल शाहू (22) पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गुरुवार को किसी काम से कुंडा गया था। देर रात घर लौटते समय कटरा के पास ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंचती तब तक उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि 23 अप्रैल को उसकी शादी हुई थी।