फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकान से लाखों का सामान समेट ले गए चोर

Fri, 25 Nov 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन
कोतवाली पट्टी के बंधवा बाजार में किराने की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोर पंद्रह हजार नकदी समेत डेढ़ लाख का सामान समेट ले गए। सुबह बाजार वासियों ने चोरी की जानकारी पीड़ित को तो वह भागकर आया। सूचना पृथ्वीगंज पुलिस चौकी पर दी तो पुलिस आई और मौके पर जांच कर वापस लौट गए।
विज्ञापन


बध्ंावा बाजार निवासी श्याम लाल की बाजार में ही किराने की दुकान है। बुधवार रात में चोरों ने दुकान का दरवाजा तोड़कर गल्ले में रखी पंद्रह हजार नकदी समेट ली। इसके साथ ही किराने का लगभग डेढ़ लाख का सामान समेट कर चंपत हो गए। सुबह बाजार वासियों ने जब दुकान का दरवाजा टूटा देखा तो चोरी की सूचना दुकानदार को दी। घर से भागकर वह दुकान आया उसने भीतर जाकर देखा तो चोर सामान पर झाड़ू मारकर चले गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर आई और जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। ठंड बढ़ने के साथ ही इलाके में चोरियों की वारदात तेज हो चुकी है लेकिन पुलिस नोट बंदी के चलते बैंक व पट्टी मेला ड.यूटी को लेकर ही पस्त नजर आ रही है। ऐसे में इलाके में गश्त न होने के कारण चोरों के हौसले बढ़े हुए और आए दिन इलाके में चोरी की वारदात तेज हो गई है।

एजेंसी के सामने खड़ी पिकअप चोरों ने उड़ाई
रानीगंज कैथोला(ब्यूरो)। एजेंसी के सामने खड़ी पिकअप को रात में चोरों ने उड़ा दिया। लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथोला निवासी शिवकुमार केसरवानी की घर से लगभग पचास मीटर दूर कोका कोला की एजेंसी है। एजेंसी के सामने शिवकुमार अपनी  पिकप जीप शाम को खड़ी कर घर चला गया। सुबह उठने पर पिकअप गायब रही। शिवकुमार ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें