फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई में हुई थी युवक की हत्या

Sat, 04 Apr 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के लाला का पुरवा गांव में एक युवक की चापड़ से हत्या के मामले का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। आशनाई के चक्कर में हुई हत्या के आरोपी को वारदात में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ढिंगवस के समीप लाला का पुरवा में 26 मार्च की रात गांव के अमृत लाल गौतम (35) की गांव के करीब खेत में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। शव खेत में फेंक कर दिया गया था। अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को कोतवाल सभाजीत मिश्र, एसएसआई रामअवतार वर्मा ने गांव के ही कमलेश वर्मा को धर दबोचा। कोतवाली में पूछताछ के दौरान आरोपी कमलेश वर्मा ने जुर्म स्वीकार कर लिया। कोतवाल के मुताबिक आरोपी कमलेश वर्मा व दिवंगत अमृतलाल की आपस में दोस्ती थी। अमृतलाल का कमलेश के घर बराबर आना जाना भी था।

इस बीच अमृतलाल का कमलेश के परिवार की एक महिला से अवैध संबंध हो गया। कमलेश ने अमृतलाल को महिला के साथ धर दबोचा था। तब से कमलेश अमृतलाल से बदला लेने की ठान ली। घटना की शाम आरोपी ने मृतक को गांव के पान की एक दुकान पर बुलाया और दोनों ने साथ बैठकर खाया पिया। इसके बाद कमलेश अमृतलाल को गांव के समीप खेत तक ले गया। यहां उसने चापड़ से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। मौत हो जाने के बाद आरोपी चापड़ सहित मौके से फरार हो गया। सीओ सीताराम व कोतवाल सभाजीत मिश्र घटना स्थल पर पहुंचे। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी कमलेश को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने भले ही शुक्रवार को अमृतलाल की हत्या का खुलासा कर दिया। मगर हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी को पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद छोड़ देने से इलाके में खुलासे पर उंगली उठाई जा रही है। गांव में दबी जुबान में हो रही चर्चा के मुताबिक अमृतलाल की हत्या में आरोपी के साथ गांव का ही एक और युवक शामिल रहा। कोतवाली पुलिस आरोपी के साथ संदेह के घेरे में आए दूसरे युवक को भी पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई थी। यहां पूछताछ के नाम पर उसे दबाव में छोड़ दिया गया। वहीं पुलिस का दावा है कि हत्या में केवल कमलेश के ही हाथ की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें