फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य के घर से लाखों की चोरी

Sat, 01 Oct 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
मकान से 50 लाख की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सांगीपुर थाना क्षेत्र के  लखहरा गांव में चोरों ने गुरुवार की रात डिग्री कालेज के प्राचार्य के घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान व नकदी पार कर दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। चोरी की इस बड़ी वारदात से इलाके के लोग सन्न हो गए हैं।
विज्ञापन


लखहरा गांव निवासी डॉ. निरंकार सिंह जौनपुर स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में प्राचार्य हैं। इन दिनों वह अवकाश पर घर आए हुए हैं। गुरुवार की रात वह अपने घरवालों के साथ बरामदे में सो रहे थे। देर रात छत के रास्ते होते हुए चोर उनके घर में घुस गए। कमरों का ताला तोड़कर पूरा घर खंगाल लिया। तिजोरी का लाकर तोड़कर लगभग 10 लाख नकद व 25 लाख के जेवरात के साथ अन्य सामान उठा ले गए। सुबह घर के लोगों ने सामान को बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में  घर के अंदर जाकर देखा तो तिजोरी का ताला टूटा हुआ था। चोरी की घटना होने पर परिजन रोने-बिलखने लगे। परिजनों ने मामले की शिकायत फोन पर पुलिस से की। चोरी की इस बड़ी वारदात से इलाके में दहशत का महौल है। घटना की बाबत सांगीपुर एसओ का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें