फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानधाता में नहीं रुक रही चोरी की घटनाएं

Sat, 04 Apr 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानधाता में चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। शुक्रवार रात चोरों ने बैंक ग्राहक केंद्र में चोरी का प्रयास किया। वहीं एक दुकान से दो लैपटॉप और एक वकील के घर से हजारों रुपये और अन्य सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पनियारी खुशिहालगंज में अकोढ़िया निवासी कृष्ण कुमार सिंह ने बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) का ग्राहक सेवा केंद्र खोल रखे हैं। शुक्रवार रात चोर केंद्र के शटर का ताला तोड़ने लगे। इस बीच आहट पाकर पड़ोसी अमरजीत वैश्य जाग गया। वह भट्ठे पर जाकर मजदूरों को सूचना दिया और आकर शोर मचाया।

 इस पर चोर भाग निकले। दूसरी घटना इलाके के भाखलपुर निवासी वकील दिनेश पटेल के घर में हुई। शाम को परिवार के सदस्य घर में ताला बंद कर गेहूं की फसल काटने चले गए। इस बीच चोर घर से करीब 15 हजार नकद, जेवर और अन्य कीमती सामान पार कर दिया। दिनेश घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके पूर्व बाइक सवार बदमाश पुरे कौली निवासी सुमित गुप्ता की दुकान पर पहुंचे और बातचीत के दौरान दो लैपटॉप लेकर भाग निकले। बताया जाता है कि घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन एक भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें