फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे व्यापारी पुत्र ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 02 Oct 2018 12:43 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
कर्ज में डूबे व्यापारी पुत्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा रहा। नगर कोतवाली के रंजीतपुर चिलबिला निवासी अनीस (25) पुत्र बंशीलाल बोरे का कारोबार करता था। पिता बंशीलाल गल्ला व्यापारी है।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो अनीस ने कारोबार के सिलसिले में करीब चार लाख रुपये कर्ज ले रखा था। वह समय पर कर्ज चुका नहीं सका। जिसके चलते लोग उसके पास तगादा करने आते थे। इससे वह परेशान हो गया था। सोमवार की सुबह मकान के पीछे कमरे का दरवाजा बंद देख परिवार के लोगों को हैरानी हुई। अनीस कहीं नजर नहीं आ रहा था। यह देख परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया।

भीतर का नजारा देख घरवालों की चीख निकल पड़ी। छत के हुक के सहारे अनीस की लाश लटक रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची चिलबिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनीस की तीन साल पहले बबिता से शादी हुई थी। उसकी एक बेटी बेबो है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें