फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी प्रमाणपत्र लगाने के आरोप में शिक्षिका तलब

Thu, 01 Feb 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया में आसपुर देवसरा ब्लाक की एक शिक्षिका के फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी हथियाने की खबर वायरल होते ही बीएसए कार्यालय में हड़कंप मच गया। प्रभारी बीएसए ने नोटिस जारी कर शिक्षिका को पांच फरवरी को तलब किया है।
विज्ञापन


गुरुवार को सोशल मीडिया पर आसपुर देवसरा विकास खंड के प्राइमरी स्कूल मुजाहीबाजार में तैनात सहायक अध्यापिका तरन्नुमजहां के फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी हथियाने की खबर वायरल कर दी गई। अधिकारियों तक खबर पहुंचने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। बीएसए के अवकाश पर रहने के  बावजूद प्रभारी बीएसए को फोनकर मामले की जांच कराने को कहा।

खंड शिक्षा अधिकारी संतोष तिवारी के बगैर सूचना गायब रहने से गुरुवार को मामले की जांच नहीं हो पाई। इधर प्रभारी बीएसए ने शिक्षिका को नोटिस जारी करके पांच फरवरी को दोपहर साढ़े बारह बजे मूल अभिलेखों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है।
विज्ञापन


प्रभारी बीएसए सत्यप्रकाश जायसवाल ने बताया कि पांच फरवरी को जांच होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि अभिलेख फर्जी हैं या नहीं। फिलहाल गुरुवार को पूरे दिन यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें