फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमका रहे युवक को बंधक बनाकर पीटा

Thu, 01 Feb 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में सुलह करने के लिए धमकी दे रहे युवक को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर महेशगंज पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीण भिड़ गए। वह उसे ले जाने नहीं दे रहे थे।  इसे लेकर काफी देर तक बहस और हंगामा होता रहा। बाद में एसओ के कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण माने।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के भोला का पुरवा गांव निवासी भुल्लर सरोज (52) पुत्र रामदीन की बीते 13 दिसंबर की रात महेशगंज थाना क्षेत्र के धुनू का पुरवा गांव के लोगों ने चोर समझ कर पिटाई कर दी थी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। भुल्लर की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने डेरवा में धरना-प्रदर्शन और रोड जाम कर दिया था। इस पर गांव के ही एक व्यक्ति व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में कुछ लोग भुल्लर के बेटे पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे।

आरोप है कि इसमें महेशगंज थाने का एक चौकीदार भी शामिल है। गुरुवार को दोपहर में नामजद आरोपी हीरालाल पटेल का पुत्र धीरज पटेल बाइक से भोला का पुरवा गांव पहुंचा। वह मृतक भुल्लर के पुत्र चंद्रभान व सुनील पर मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने लगा। चंद्रभान ने समझौता न करने की बात कही तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। खबर पर गांव के लोग जुट गए।
विज्ञापन


उन्होंने धीरज को बंधक बना लिया और जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि सीओ की जांच में धीरज पटेल का भी नाम है। इसके बावजूद वह महेशगंज थाने में चौकीदार की ड्यूटी कर रहा है। महेशगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि उनकी जांच में धीरज का नाम नहीं है। अगर सीओ की जांच में उसका नाम होगा तो उसे जरूर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें