फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम युवक को पीटने वाला सिपाही लाइन हाजिर

Thu, 15 Mar 2018 11:06 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के दरछ़ुट में सरेआम युवक को पीटने वाले सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया। सिपाही की करतूत से आम पब्लिक ही नहीं बल्कि पुलिसकर्मी भी त्रस्त थे। पट्टी में तैनाती के दौरान भी सिपाही चर्चा में रहा। उसकी करतूत के चलते पट्टी में भी उसे लाइन में आमद करने का फरमान सुनाया गया था। दरछुट में मवेशी लदे वाहन चालक के बारे में बात करने पहुंचे रामसिंह को कंधई थाने में तैनात सिपाही राकेश तिवारी ने जमकर पीटा था।
विज्ञापन


सरेआम लाठी डंडे की बरसात उस पर की थी। जो भी उसकी मदद में आगे आता। उसे सिपाही की गालियां सुननी पड़ी। आरोपी सिपाही रामसिंह को लाकर हवालात में बंद कर दिया। सिपाही की पिटाई वाली वीडियोक्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आसपास के लोगों ने भी मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सिपाही राकेश तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच की जिम्मेदारी सीओ पट्टी रवि सिंह को सौंपी। ताकि आरोपी सिपाही के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें