फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानधाता से लेकर भगवनपुर तक फायरिंग से दहशत

Thu, 15 Mar 2018 11:06 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दर्जन भर हमलावरों ने भगवनपुर से लेकर मानधाता बाजार तक अंधाधुंध फायरिंग की। रास्ते में मिले युवक को पीटा और दूसरे की बाइक छीनकर भाग निकले। घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में निकली लेकिन वे नहीं मिले। इस मामले में पुलिस ने 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। व्यापार मंडल ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के भगवनपुर निवासी आलोक कुमार मिश्र (45) से बुधवार की रात कुछ लोग रवि सिंह पुत्र जंग बहादुर का पता पूछने लगे। जिसे लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। संख्या में अधिक होने के कारण उन लोगों ने आलोक को पीटने के बाद मोबाइल छीन लिया। कुछ दूर जाने पर हमलावरों ने शिवांक पांडेय निवासी सरायनाहर राय को रोक लिया। उसकी पिटाई कर बाइक छीन ली। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। मानधाता बाजार में बाइक सवार युवक फायरिंग करते हुए निकल गए। जिससे भगवनपुर से लेकर मानधाता के लोग खौफजदा हो गए।

घटना की जानकारी पर मानधाता पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। इस मामले में आलोक की तहरीर पर पुलिस ने 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना से आक्रोशित व्यापार मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रहरि, शिवकुमार, राकेश, राजेश समेत अन्य लोगों ने थानाध्यक्ष से मिलकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। एसओ मानधाता ने बताया कि दो पक्षों के बीच पुराने मामले को लेकर रंजिश चली आ रही है। जिसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी है। फायरिंग करने वालों की तलाश में कई गांवों में दबिश दी गई लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें