फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोव फटने से किशोर की मौत

Mon, 04 May 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली के बासूपुर गांव में रविवार शाम चाय बनाते समय स्टोव फटने से जियालाल के बड़े बेटे राकेश वर्मा (17) की मौत हो गई। उसका छोटा बेटा अजीत वर्मा (11) गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जियालाल मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करते हैं। रविवार को वह पड़ोसी के घर पत्नी संग भूसा रखने गए थे। शाम करीब छह बजे उनका बेटा राकेश वर्मा अपने छोटे भाई अजीत वर्मा (11) के साथ चाय बना रहा था। दोनों स्टोव जला रहे थे। स्टोव जलाने के दौरान कई बार भभका, लेकिन इसकी परवाह किए बिना राकेश उसे जलाने में लगा रहा। इस बीच हवा भरने के दौरान अचानक तेज लौ निकली और स्टोव फट गया। इससे तेज धमाका हुआ। दोनों भाई आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

धमाके की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाने के बाद परिजनों को बुलाया। घरवालों के आने के बाद आग से झुलसे दोनों भाइयों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि अजीत की हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस को सूचना देने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें