यातायात माह 2 नवंबर से शुरू हो गया है। डीएम ने यातायाम माह के उपलक्ष्य में जिम्मेदार नागरिक पहल अभियान का शुभारंभ भी कर दिया है। साथ ही लोगों से हेलमेट व शीट बेल्ट लगाने की भी अपील की। इसके बावजूद लोग इस ओर अनदेखी कर रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट न लगाने के साथ ही ट्रिपलिंग कर रहे हैं। जिससे हादसा होने का डर बना हुआ है। वहीं डीएम ने प्रभारी यातायात को लोगों से नियमों का पालन कराने के लिए कहा था, लेकिन इस ओर विभाग के लोग भी लापरवाह बने हुए हैं। जिससे नियम को लागू करने में दिक्कतें हो रही हैं।