रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
लेनदेन को लेकर हुए विवाद के दौरान टाइल्स दुकानदार ने लूट का हल्ला मचा दिया। उसने पुलिस को फोनकर ग्राहक पर एक लाख 35 हजार रुपये लूटने का आरोप लगा दिया। खबर मिलते ही एसपी भागकर मौके पर पहुंचे। जांच में लूट की बात गलत निकली। नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी अवधेश कुमार पांडेय ने शुकुलपुर में मां दुर्गा टाइल्स के नाम से दुकान खोल रखी है। शुक्रवार शाम उन्होंने पुलिस को फोनकर दुकान पर एक लाख 35 हजार रुपये लूटने की सूचना दी। इस पर पुलिस भागकर मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मामला लेनदेन के विवाद का निकला। एएसपी पूर्वी ने बताया कि सांगीपुर थाना क्षेत्र के बसुआपुर निवासी विवेक तिवारी ने मां दुर्गा टाइल्स के शोरूम से 17 हजार में टाइल्स खरीदी थी। रुपये के लेनदेन को लेकर उसका अवधेश से विवाद हो गया। इसी के चलते अवधेश ने लूट का आरोप लगा दिया।
जेठवारा। जेठवारा थाना क्षेत्र के डांडी गांव निवासी मुश्ताक अली पुत्र मौजम अली जानलेवा हमले का आरोपी था। दो वर्षों से वह पुलिस की पकड़ से दूर था। मुखबिर की सूचना पर जेठवारा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
जमीन बेचने को लेकर पति-पत्नी में मारपीट पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रसूलहा गांव निवासी अनिल पांडेय पुत्र रामबहादुर शुक्रवार को अपनी जमीन का बैनामा करने रजिस्ट्री दफ्तर आए थे। इसकी भनक लगते ही उनकी पत्नी भी पहुंच गई। कार्यालय में ही जमीन बेचने को लेकर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। लेागों ने किसी तरह मामला शांत कराया।