फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 16 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के सरसीखाम में मोबाइल विक्रेता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसने फांसी किस वजह से लगाई। यह बताने को परिजन तैयार नहीं हैं। सरसीखाम निवासी अवधेश (20) पुत्र जगन्नाथ मंगरौरा में मोबाइल की दुकान खोल रखा था। रविवार की रात वह दुकान बंद कर अपने घर आया। खाना खाने के बाद वह काफी देर तक इधर- उधर घूमता रहा। इसके बाद वह सोने चला गया। सोमवार की सुबह परिजन सोकर उठे तो वह अपनी चारपाई पर नहीं मिला। अभी परिजन कुछ समझ पाते। उससे पहले ही गांव के लोग शोर मचाने लगे।
विज्ञापन


घर से दूर एक पेड़ से अवधेश का शव लटक रहा था। यह खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते ही घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां पेड़ से अवधेश का शव लटकता देख परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। इस मामले की जानकारी के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कंधई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सुरेश सैनी का कहना है कि परिजन मृतक के बारे में कुछ भी नहीं बता रहे हैं। वैसे गांव में इस बात की चर्चा है कि उसका किसी से प्रेम संबंध था। लड़की के परिजन उनके रिश्ते का विरोध कर रहे थे। इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें