फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने सरेराह व्यापारी को गोली मारी, इलाहाबाद रेफर

Wed, 17 Aug 2016 12:05 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटोः मारे गए लोगों पर ईशनिंदा का आरोप था। - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
 कोहड़ौर इलाके में इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग के करीब बाइक सवार हमलावरों ने एक व्यापारी को गोली मार दी। गोली लगने के बावजूद व्यापारी जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए बस्ती की ओर भाग निकला। इस पर हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लाखीपुर निवासी लल्लू गुप्ता (50) मसाला व्यापारी हैं। वह भाजपा के कार्यकर्ता भी हैं। मंगलवार दोपहर वह बच्चों को स्कूल से लाने के लिए घर से स्कूटर लेकर निकले। करिस्ता गांव से होते हुए वह हाईवे पर पहुंचने ही वाले थे कि पीछे से आए बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हेें    रोक लिया। अगले ही पल बाइक सवार लोगों ने तमंचा निकाल लिया। यह देख लल्लू स्कूटर छोड़कर भागने लगे। हमलावरों ने दौड़ाकर उन्हें गोली मार दी।

हालांकि हिम्मत दिखाते हुए वह शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। गांव के लोगों को आते देख हमलावर बाइक लेकर भाग निकले। गोली लगने से घायल लल्लू को आसपास के लोग लेकर जिला अस्पताल की ओर भागे। गंभीर रूप से घायल लल्लू का प्राथमिक इलाज करने के बाद डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की खबर मिलने पर सीओ सिटी शशीशेखर दीक्षित अस्पताल पहुंचे और घायल का बयान लिया। एसओ कोहड़ौर एमपी सिंह ने बताया कि परिवार के लोग रंजिश में गोली मारने की बात बता रहे हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


गंवई रंजिश की पुलिस कर रही छानबीन
भाजपा कार्यकर्ता व व्यापारी लल्लू गुप्ता को गोली मारने के मामले में पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है। परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस लल्लू पर हमला करने के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

गोली मारकर लूटने की भी रही अफवाह
व्यापारी लल्लू गुप्ता को गोली मारने को लेकर कई अफवाह रही। चूंकि वह एक मसाला कंपनी के कारोबार से जुड़े हैं। कुछ देर के लिए अफवाह यह उड़ी कि वह लाखों रुपये लेकर कारोबार के सिलसिले में जा रहे थे और रास्ते में उन्हें गोली मारकर लाखों रुपये
विज्ञापन

लूट लिए गए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें