फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से दर्शनार्थी की मौत, साथी की हालत गंभीर

Sun, 25 Mar 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिदेव धाम से दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवार को अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रहा था। खबर मिलते ही मृतक युवक के परिजन रोते बिलखते मर्चरी पहुंचे।
विज्ञापन


कुंडा कोतवाली के राजापुर बिंधन निवासी आकाश सिंह (18) पुत्र विजय बहादुर सिंह उर्फ पप्पू बीए का छात्र है। शनिवार की सुबह अपने साथी सांगीपुर थाना के कंजास निवासी आदित्य सिंह (20) पुत्र वीरेंद्र प्रताप सिंह के साथ बाइक से शनिदेव धाम गया था। दर्शन पूजन करने के बाद दोनों बाइक से घर लौटने लगे। मानधाता - जेठवारा सीमा पर स्थित आरडीआरपीएस डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद बाइक पर पीछे बैठे आकाश की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही घायल व मृतक छात्र के परिजनों को दी। रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें