फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली से उड़ाई स्कार्पियो

Wed, 03 Dec 2014 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर पुलिस की नाक में चोरों ने दम कर रखा है। चार दिन पहले कोतवाली लाई गई स्कार्पियो सोमवार की रात वाहन चोर उड़ा ले गए। चोरों की तलाश में पुलिस ने कोहंडौर इलाके में दबिश भी दी थी लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।


नगर कोतवाली के गोपालापुर स्थित राजू सिंह के पेट्रोल पंप के करीब शनिवार की रात स्कार्पियो सवार चोर ट्रकों की स्टपनी खोल रहे थे। इस बीच पंपकर्मियों की निगाह पड़ी तो वे शोर मचाने के साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ऐसे लोगों की तलाश में निकल पड़ी। पुलिस की एक्शन मोबाइल को पीछा करते देख स्कार्पियो सवार चोरों ने उसे नया माल गोदाम रोड की ओर लेकर भागे लेकिन क्रासिंग बंद होने के कारण उसे छोड़कर भाग निकले। पुलिस सूत्रों की मानें तो स्कार्पियो पर गुजरात का नंबर लिखा था। पुलिस उसे कब्जे में लेकर कोतवाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 दूसरे दिन स्कार्पियो सवार चोरों की तलाश में कोहंडौर थाने के करीब कहनिया गांव में छापा भी मारा लेकिन पुलिस के हाथ चोर नहीं लगे। कोतवाली के पूर्वी छोर पर खड़ी स्कार्पियो सोमवार की रात वाहन चोर मौका देखकर उड़ा ले गए। चिलबिला पुलिस चौकी पार करने के दौरान एक सिपाही की नजर पड़ी तो उसने कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी से वाहन की बाबत बातचीत भी की। मंगलवार को कोतवाली पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। बुधवार को कोतवाली में इस बात की खासी चर्चा रही। इस मामले में शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि इस तरह की कोई बात नहीं है। एएसपी बृजेश मिश्र ने क्राइम मीटिंग में होने की बात कहकर फोन काट दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें