फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह मंडप से हत्यारों को दी गई थी सचिन की लोकेशन

Fri, 05 Dec 2014 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज के सर्राफ सियाराम सोनी के बेटे सचिन (14) की हत्या में कई करीबी संदेह के दायरे में है। नामजद आरोपियों के घर पर न मिलने से पुलिस उसकी लोकेशन देने वाले की तलाश कर रही है। इसके लिए कटरा मेदनीगंज के कई लोगों का मोबाइल नंबर चिह्नित कर काल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


सचिन की हत्या चार दिन पहले सोमवार आधीरात शहर के कपूर चौराहे के पास गोली मारकर की गई थी। उस समय उसकी बहन का दो सौ मीटर दूर अजीतनगर के एक विवाह मंडप में जयमाल हो रहा था। मामले में पिता सियाराम ने जेल में बंद अपने दामाद (बेटी से अलग), उसके भाई, पिता, तीन शूटरों सहित छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

सभी आरोपी इलाहाबाद के थे। पुलिस टीमें उनकी तलाश में इलाहाबाद गईं लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। पहले तो यह माना जा रहा था कि हत्यारे भी विवाह मंडप के आसपास ही थे लेकिन छानबीन में पता चला कि किसी अन्य ने सचिन के बाहर निकलते ही उसकी लोकेशन दी है। कटरामेदनीगंज के ही सचिन के कई ऐसे पड़ोसी हैं जो अब उसके साथ दिखते हैं लेकिन पहले उनके बीच काफी रंजिश थी।
विज्ञापन


यही नहीं जिन आरोपियों को नामजद किया गया है उनसे भी लोगाें का लगातार संपर्क रहा है। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि सचिन की लोकेशन तो विवाह मंडप से ही किसी ने दी है। हत्यारों ने उन्हें पहले से ही यह जिम्मेदारी दी होगी। ऐसे लोगाें को चिह्नित किया जा रहा है। नामजद आरोपी इलाहाबाद स्थित अपने घरों पर नहीं हैं। रिश्तेदारियाें में उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें