फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमवर्क में गलती होने पर बच्चे को लोहे की छड़ से पीटा

Thu, 28 Jul 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
शहर के वीएस मेमोरियल स्कूल में होमवर्क में गलती होने पर एक शिक्षक ने लोहे की छड़ से बच्चे की पिटाई कर दी। कक्षा आठ में पढ़ने वाले बच्चे के हाथ में कई स्थान पर निशान होेने और खून बहने से परिवार के लोग कॉलेज प्रशासन के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी और एसपी से शिकायत कर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। शहर के देवकली, करनपुर निवासी डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव के स्टेनो कौशल कुमार श्रीवास्तव का बेटा श्रेयश मीराभवन स्थित वीएस मेमोरियल स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। आरोप है कि बुधवार को होमवर्क में गलती होेने के कारण विज्ञान शिक्षक राहुल कुमार ने बच्चे को सजा के तौर पर लोहे की छड़ से पिटाई कर दी। हथेलियों के साथ ही बाह पर भी मारा। इससे उसके शरीर के कई स्थानों पर जहां निशान पड़ गए, वहीं हाथ से खून बहने लगा। बच्चे ने डर वश अपने माता-पिता को भी यह बात नहीं बताई। रात में जब बच्चे से दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ तो मां को उसने जानकारी दी। श्रेयश के पिता कौशल कुमार श्रीवास्तव ने डीएम और एसपी से शिकायत कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। इधर स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल धीरेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि उनके स्कूल के टीचर की पिटाई से बच्चे को हल्की चोट आई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कार्रवाई करने के लिए परिजनों और टीचर को बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें