फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच गए बालक के साथ दबंग ने किया कुकर्म

Mon, 20 Jun 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
शौच को गए बालक को गांव का ही एक दबंग बहलाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान उसके साथ कुकर्म किया। बालक किसी तरह से अपने घर पहुंचा और परिजनों को सारी बात बताई। उसकी हालत देख परिजन उसे कुंडा के एक निजी अस्पताल में ले आए और इलाज कराया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का आठ वर्षीय बालक शुक्रवार की सुबह अकेले शौच को गया था। इस दौरान गांव का ही एक दबंग व्यक्ति उसे अपने साथ बहलाकर ले गया। इसके बाद झाड़ियों में उसके साथ कुकर्म किया। बालक ने चीखने का प्रयास किया, लेकिन उसका मुंह दबा दिया। बालक उसके चुंगल से छूटकर घर पहुंचा तो उसकी हालत देख परिजन सकते में आ गए। पूछताछ में उसने उन्हें पूरी घटना बता दी। इस पर परिजन उसे कुंडा के एक निजी अस्पताल में ले आए और इलाज कराया। आसपास के लोगों ने उसे पुलिस में शिकायत करने की बात कही लेकिन, डर के मारे उसने किसी से इस घटना का जिक्र नहीं किया। कुंडा पुलिस ने भी इस तरह की घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें