फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में बैठाकर लूट लिए 75 हजार

Mon, 20 Jun 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार सवार दबंग ने एक किशोर को जबरन अपनी कार में बैठा लिया और उससे 75 हजार रुपये लूट लिए। किशोर खरीदारी के लिए बाजार जा रहा था।  नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी रिटायर्ड शिक्षिका कांती देवी पत्नी जोधालाल ने नगर की गिहार कालोनी निवासी विजय गिहार पुत्र राधेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार को उसका नाती विशाल पुत्र विजय कुमार सामान लेने बाजार गया था।
विज्ञापन


विजय गिहार ने उसे अपनी बुलेरो में जबरन बैठा लिया और उसके पास से सामान खरीदने के लिए रखे 75 हजार रुपये ले लिए और रास्ते में छोड़ दिया। उसके नाती ने घर आकर घटना की जानकारी दी।  उसने बताया कि उसके नाबालिग नाती विशाल से विजय बिहार ने किसी तरह दोस्ती गांठकर एक नोटरी दो लाख 50 हजार रुपये उधार लेने की लिखाकर पास रख ली है और अब वह धमकी देता है कि रुपये दो नहीं तो तुम्हारे नाती को जान से मार देंगे।

इस तरह से विजय गिहार पिछले एक वर्ष से करीब एक लाख रुपये से ज्यादा उससे ऐंठ चुका है। वह शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त है। किसी तरह पेंशन से गुजारा करती है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में कोतवाल की कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें