फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधक तीन दिनों तक किया दुष्कर्म

Thu, 10 Mar 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
रेप
विज्ञापन
किशोरी को बंधक बनाकर पड़ोसी गांव का एक युवक तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा। खोजबीन के दौरान किशोरी का परिजनों को सुराग लगा। हालांकि, मौके से आरोपी भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस ने किशोरी को मकान से आजाद कराया। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 7 मार्च को घर से बाहर निकली। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। परिजन उसकी तलाश करने लगे, लेकिन वह नहीं मिली। बुधवार को सवैया गांव स्थित एक सूनसान मकान में किशोरी के होने की खबर परिजनों को लग गई। उन लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मकान का दरवाजा भीतर से बंद था। इस पर ग्रामीण दीवार के सहारे भीतर घुसे और अंदर से बंद दरवाजा खोला।
विज्ञापन


इसके बाद लोग उस कमरे में पहुंचे जहां किशोरी को बंद करके रखा गया था। परिवार के लोगों को देखते ही वह फफक पड़ी। उसने परिवार के लोगों को अपनी आपबीती सुनाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन आरोपी युवक नहीं मिला। इस मामले में किशोरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसे पड़ोसी गांव सवैया का रहने वाला एक युवक जबरन पकड़कर उस मकान में बंद कर दिया था। उसका खाना पीना भी बंद कर दिया था। तीन दिनों से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर मारापीटा भी। पुलिस मामले की छानबीन करने लगी। सीओ रानीगंज डीएल सुधीर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें