अंतू इलाके में एक किशोरी के साथ उसके पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म कर दिया। शोर पर परिजन पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।
अंतू इलाके की एक 15 वर्षीय किशोरी शनिवार की शाम घर के बगल शौच को गई थी। लौटते समय रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। शोर पर किशोरी के परिजन पहुंच गए। इस पर आरोपी फरार हो गया। परिजन उसे लेकर थाने पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने जांच करके रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर लौटा दिया। इससे परेशान परिजन रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए थाने के चक्कर काट रहे हैं।