फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुराचार का प्रयास

Sun, 26 Jul 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गैर जनपद से व्यापार करने आई महिला की बेटी से क्षेत्र के ही एक युवक ने दुराचार की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। इलाहाबाद जिले के फूलपुर से आया एक परिवार रामापुर बाजार में कबाड़ का धंधा करता है। उनकी एक तेरह साल की बेटी है। सभी बाजार में ही किराये के कमरे मेें रहते हैं। बीती शनिवार की रात बाजार का ही सिरताज पुत्र मुन्ना महिला के घर में घुस गया। पास में सो रही किशोरी से दुराचार का प्रयास करने लगा। इसी बीच महिला जग गई और युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन


 शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना फतनपुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने लाई। पीड़िता किशोरी के मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेजा। इसी तरह कतरौली गांव में शौच से वापस आ रही महिला के साथ युवक ने दुराचार का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि प्रधान का भाई ढिलई उसे पीछे से पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ तो युवक भाग गया। महिला की शिकायत पर प्रधान के भाई पर फतनपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें