फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गज जमीन के लिए रामगरीब को उतार दिया था मौत के घाट

Sat, 27 Oct 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 
विज्ञापन

कटराइंद्रकुंवर गांव में गुरुवार रात वृद्ध रामगरीब को उसके पड़ोसियों ने महज दो गज जमीन की खातिर मौत के घाट उतार दिया था। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। अनहोनी की आशंका में गांव में भारी फोर्स तैनाती की गई थी। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चार को हिरासत में लिया है।


नगर कोतवाली के कटराइंद्रकुंवर निवासी रामगरीब (60) का पड़ोसी छंगू से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार रात जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद छंगू के पक्ष के लोगों ने रामगरीब पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे और बल्लम से हमले में रामगरीब की मौत हो गई। दोनों पक्षों से कई लोग घायल भी हुए थे। घटना को लेकर जिला अस्पताल में एसपी के सामने हंगामा होता रहा। शुकवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद रामगरीब का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। पुलिस ने रामगरीब के बेटे ओमप्रकाश की तहरीर पर भीम, अर्जुन, सोहन, राममिलन, लक्ष्मण, छंगू, अंकुल, बरसाती समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



रामगरीब का शव जैसे ही घर पहुंचा कि विपक्ष की दो महिलाएं मारपीट करने के लिए फिर से सामने आ गईं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें फटकार कर भगाया। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि कटराइंद्रकुवर में फोर्स तैनात है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें