फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: धूल उड़ाने पर मैजिक चालक की गोली मारकर हत्या

Thu, 14 May 2020 11:56 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़

सार

दबंगों ने चालक के तीन साथियों को भी मारी गोली, अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
crime news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैजिक से धूल उड़ने के विवाद को लेकर दबंगों ने चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से चालक के तीन साथी भी घायल हो गए। घायलों को लेकर पहुंचे परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। बाद में सभी को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। गांव में तनाव के चलते फोर्स तैनात कर दी गई है। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

विज्ञापन


नगर कोतवाली के पूरेशेख टेऊंगा निवासी अनिल उर्फ बबलू (40) पुत्र श्रीराम मैजिक चलाता था। बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपनी मैजिक गाड़ी लेकर घर जा रहा था। कुछ दूरी पर नरवा का रहने वाला शाहरुख पुत्र जब्बार खड़ा था। मैजिक से धूल उड़ने पर शाहरुख ने अनिल को गाड़ी धीमी गति से चलाने के लिए कहा। इसी को लेकर उनके बीच विवाद बढ़ गया। 

शाहरुख को अनिल की बात नागवार गुजरी। उसने अपने कुछ साथियों को बुला लिया। बातचीत के दौरान ही शाहरुख अपने साथियों के साथ फायरिंग करने लगा। गोली लगने से अनिल उर्फ बबलू (40), रिंकेश (24) पुत्र प्रेमचंद्र, प्रदीप (30) पुत्र मनोज व रवि (27) पुत्र श्यामलाल घायल हो गए। शोरशराबा व फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। गोली से घायल लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


गोली से घायल अन्य लोगों को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे सीओ सिटी अभय पांडेय ने फोर्स के साथ आरोपियों के घर दबिश दी, हालांकि वह हाथ नहीं लगे। तनाव की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें