लालगंज स्थानीय थाने का एक सिपाही बुधवार की शाम नशे में धुत हो
गया। इसके बाद वह कहीं दुकानदारों से जाकर भिड़ जा रहा था तो कहीं टेंपो
चालकों को पीट रहा था। उसके हंगामे के कारण चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो
गई। एक ओर पुलिस महकमा अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाने के लिए कोई कसर नहीं
छोड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर विभाग के सिपाही ही शाम ढलते नशे में धुत होकर
झूमने लगते हैं। बुधवार शाम एक सिपाही नशे में धुत होकर चौराहे पर पहुंच
गया। वर्दी की धौंस देकर दुकानदारों को हड़काने लगा। टेंपो चालकों को रोककर
उनसे अभद्रता करने लगा। सूचना पर पहुंचे लालगंज एसओ उसे कोतवाली उठा ले
गए।