फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पीड़िता पर ही दर्ज कर दिया मुकदमा

Tue, 10 Jan 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
rape - फोटो : daily mail
विज्ञापन

विज्ञापन
आए दिन सुर्खियाें में रहने वाली लालगंज पुलिस ने समझौता नहीं करने पर छेड़छाड़ पीड़िता व परिजनाें के ऊपर केस दर्ज कर दिया। पुलिस के कारनामें के खिलाफ परिजनों ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई है। दस दिन पहले पीड़िता की ओर से दर्ज हुए मामले में क्रास केस दर्ज होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीओ ने जांच का आश्वासन दिया है।
लालगंज पुलिस की शर्मनाक करतूत इलाके में चर्चा की विषय बन गई है।

महिलाओं व बेटियों की अस्मत बचाने के लिए शासन से लेकर अधिकारी तक दिन रात योजनाएं व कानून बनाते रहते हैं लेकिन स्थानीय पुलिस इस पर पानी फेर रही है। बीती 31 दिसंबर को सराय जगत सिंह गांव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ होने पर पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर दिया। केस दर्ज होने के बाद विपक्षी पुलिस की मदद से छेड़छाड़ पीड़िता के परिजनों पर समझौता करने का दबाव बनाने लगे। पुलिस आए दिन परिवार के लोगों कोतवाली बुलाकर समझौता बात कहती रही। जब पुलिस की बात नहीं मानी गई तो छेड़छाड़ पीड़िता समेत परिजनों के खिलाफ ही केस दर्ज कर दिया। पुलिस की करतूत से परिजनाें में आक्रोश पनप उठा। छेड़छाड़ पीड़िता के भाई ने सीओ को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि कोतवाली में उसकी बहन समेत अन्य परिजनों के खिलाफ फर्जी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया है समझौता का दबाव नहीं मानने पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई कर दी। दस दिनों बाद पीड़िता पर क्रास केस दर्ज होने पर की जानकारी पर सीओ ने हैरानी जताते हुए मामले की जांच कराए जाने का आश्वसन दिया है। सीओ ने बताया कि शिकायत मिली है जांच कराने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें