फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी पर लाया गया डीएसपी का हत्यारोपी गुलशन

Thu, 17 May 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए कुंडा के पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव को लाया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
डीएसपी के हत्यारोपी कुंडा के पूर्व चेयरमैन को बुधवार को कौशाम्बी में पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने के प्रयास की घटना के बाद गुरुवार को उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए प्रतापगढ़ लाया गया। न्यायालय में पेशी के दौरान किसी को उसके आसपास भी नहीं फटकने दिया गया। चारों तरफ फोर्स लगी थी।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के मानिकपुर क्षेत्र के करेंटी निवासी गुलशन यादव कुंडा का पूर्व चेयरमैन है। वह कुंडा में मारे गए डीएसपी जियाऊल हक हत्याकांड का आरोपी है। लंबे समय से वह प्रतापगढ़ जेल में बंद था। 15 दिनों पहले उसे कौशांबी जेल भेज दिया गया। बुधवार को गुलशन की प्रतापगढ़ न्यायालय में पेशी थी।

कौशांबी पुलिस उसे लेकर प्रतापगढ़ आ रही थी। रास्ते में लग्जरी वाहन सवार नौ लोगों ने उसे पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद पुलिस बुधवार को गुलशन यादव को लेकर न्यायालय नहीं आई।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह कौशांबी पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे लेकर प्रतापगढ़ पहुंची। इसकी जानकारी होने पर गुलशन के समर्थक कचहरी के आसपास मंडराने लगे। हालांकि पुलिस ने पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। गुलशन यादव को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस उसे लेकर कौशाम्बी लौट गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें