फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडा में चेकिंग के दौरान मिले पांच लाख रुपये

Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन

विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान व्यापारी के पास से पांच लाख रुपये मिले। पुलिस रुपये को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। निगरानी करने वाली मजिस्ट्रेट की टीम भी छानबीन कर रुपये की हकीकत खंगाल रही है। इससे कुंडा के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।

कुंडा कोतवाली के कबरियागंज निवासी राजेंद्र केसरवानी की कस्बे में लोहे का कारोबार करते हैं। सोमवार की शाम वह अपने नौकर शोभनाभ पांडेय के साथ कार से मार्केट में उधारी वसूलने के बाद दुकान लौट रहे थे। देर रात कुंडा पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने व्यापारी राजेंद्र के वाहन की तलाशी ली तो पास में पांच लाख रुपये मिला। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। व्यापारी तगादा कर लौटने की बात बताता रहा लेकिन कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके चलते कुंडा कोतवाल ने मामले की जानकारी फ्लाइंट स्क्वायड टीम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी के लिए लगी टीम मौके पर पहुंची और व्यापारी से पूछताछ के बाद रुपये की हकीकत खंगालती रही। कुंडा कोतवाल ने बताया कि रुपये की छानबीन चल रही है। टीम के लोगों को आगे का निर्णय लेना है। अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। पुलिसिया कार्रवाई से उधर से गुजरने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस की चेकिंग के चलते कई लोग रास्ता तक बदल  देते रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें