फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी 10 पेटी शराब, एक किलो गांजा

Tue, 09 Aug 2016 12:02 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अपराध
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर लालगंज पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से 10 पेटी देशी शराब बरामद की। इसके बाद संबंधित थाने को सूचना दी गई। पुलिस उसे लेकर थाने जा रही थी कि रास्ते में एक युवक को एक किलो गांजे के साथ पकड़ा गया। दोनों को थाने ले जाकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुसेमर गांव में देशी शराब का कारोबार चल रहा था। सूचना पर सीओ कुसेमर गांव पहुंचे और रामकुमार यादव पुत्र सूरजदीन यादव के घर से नौ पेटी पैक व एक पेटी खुली शराब बरामद की। मौके पर पहुंची पुलिस ने राम कुमार यादव सहित शराब को थाने उठा लाई। पुलिस का कहना है कि बब्बन अली दुकान चलाता था। उसकी तलाश की जा रही है। उधर रास्ते में अवसानगंज के पास मुंदीपुर मानिकपुर निवासी कृष्ण कुमार मिश्र को एक किलो गांजा के साथ सीओ ने पकड़ा। दोनों को पुलिस थाने ले आई और दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें